रानियां विधानसभा में चले गुप्त समझौते का सर्वमित्र कंबोज ने किया खुलासा II
रानियां विधानसभा में चले गुप्त समझौते का सर्वमित्र कंबोज ने किया खुलासा II


रानियां विधानसभा में चले गुप्त समझौते का सर्वमित्र कंबोज ने किया खुलासा:-
इस्तीफ़ा देकर मैदान में आए अर्जुन चौटाला, वहम निकल जाएगा:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा में पिछले दिनों गोपाल कांडा के बयान के बाद रानियां विधानसभा में गुप्त समझौते पर कांग्रेस प्रत्याशी रहे सर्वमित्र कंबोज ने बडा खुलासा किया है। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में सर्वमित्र कंबोज ने कहा कि रानियां विधानसभा में इनैलो व बीजेपी ने मिलकर चुनाव लङा पैसा, सत्ता और चौधरी के सामने उन्होंने बेबाकी से चुनाव लड़ा । सर्वमित्र ने कहा कि उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा था कि इनैलो-बीजेपी में समझौता है। सिरसा जिला में डमी प्रत्याशी भी उतारे गए थे। पिछले दिनों गोपाल कांडा ने गुप्त समझौते के सच को उजागर किया, खट्टर साहब ने नसीहत दी, तो वहीं विधायक अर्जुन चौटाला कहते है कि वे इस्तीफे के लिए तैयार है। वहम निकालना है, तो मैदान में आए। सर्वमित्र ने कहा कि अच्छी बात है, अर्जुन चौटाला साहब आप अपनी बात पर अडिंग रहें और इस्तीफा दें फिर मालूम पड़ेगा कि वहम किसका निकलता हैं। सर्वमित्र कंबोज ने कई अन्य खुलासे करते हुए कहा कि रानियां विधानसभा के चुनाव में पैसा व सत्ता का मिसयूज हुआ। पूरे प्रदेश में रानियां विधानसभा की सीट ऐसी सीट थी जिसमें बोरियों में भरकर पैसे आए और बांटे गए। इस पर कोई एक्शन नहीं हुआ।
अर्जुन चौटाला को लेकर इनैलो वर्कर कहते थे कि 40 हजार वोटों से अर्जुन की जीत होगी लेकिन जब सर्वमित्र मैदान में उतरे, तो वो संख्या 4 हजार तक सिमट गई। एक तरफ़ 4 पीढ़ियों से इनेलो चुनाव लड़ रही हैं और चौधरी देवीलाल के नाम का भी इस्तेमाल कर रही हैं तो वहीं एक महीना पहले आए सर्वमित्र ने जो मुक़ाबला दिया उससे इनेलो बैकफुट पर हैं। उन्होंने कहा कि गुप्त समझौते के बलबूते जीतने वालों को अगर अभी भी वहम हैं तो आजाईये मैदान में। इस बार तो बीजेपी का स्पोर्ट भी नहीं मिलेगा और जनता जवाब देगी वो अलग। सर्वमित्र कंबोज ने कहा कि इनैलो के कहने पर बीजेपी ने सिरसा जिला में तीन विधानसभाओं ऐलनाबाद, डबवाली व सिरसा में डमी कैंडिडेट्स उतारे थे, ताकि कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया जाए। लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड हुआ और गुप्त तरीके से एक दूसरे की मदद की गई। अर्जुन चौटाला को सर्वमित्र के ससुराल ने वोट दिए, इस प्रश्न पर सर्वमित्र ने जवाब देते हुए कहा कि उनका ससुराल ही सिरसा विधानसभा में आता है, तो वोट रानियां में कैसे दे दिए। अर्जुन चौटाला को सबसे पहले सलाहकार बदलने चाहिए, तो गलत इन्फारमेंशन दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की हैं कि जब ऐसे नेता आपके बीच आए तो उनसे सवाल जरूर पूछे।। #newstodayhry @newstodayhry



