Haryana
Trending

सी एम सिटी लाडवा मार्ग को लेकर भारतीय किसान यूनियन की एक विषेश बैठक हुई।।

सी एम सिटी लाडवा मार्ग को लेकर भारतीय किसान यूनियन की एक विषेश बैठक हुई।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर से लाडवा सी एम सिटी लाडवा मार्ग को लेकर भारतीय किसान यूनियन की एक विषेश बैठक हुई। बैठक के बाद जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया की यमुनानगर से रादौर तक की सड़क बिलकुल टुट चुकी है। गांव दामला में तो लगभग २ किलोमीटर तक सडक है ही नहीं। गुर्जर ने बताया कि भाकियू ने फैसला लिया की 5 अगस्त को 10 बजे दायला में धरना शुरू किया जायेगा। और तब तक सड़क पर काम नहीं लगत तो धरना जारी रहेगा। उन्होने बताया कि इस सड़क से हर रोज मन्त्री, विधायक वा बडे अधिकारी तथा नेता हर रोज निकलते है। वह बडी-बडी गाडियों में सायरन बजाकर निकलते है। उन्होंने सडक की हालात नहीं नजर आती. है। गुर्जर ने कहा कि मुख्यमन्त्री की सी एम सिटी से यह सडक जाकर मिलती है। और मुख्यमन्त्री भी समय-समय पर झुठ बोलते है। कहते है कि यह रोड फोर लेन बनेगा। गुर्जर ने बताया की फोर लाईन का अभी प्रयोजन तैयार भी नही हुआ और सड़क के दोनो तरफ पेड लगाये जा रहे। आम जनता का मुर्ख बनाया जा रहा है। सरकार विकास की बात करके झुठी वाही-वाही लूर रही है। पूरे हरियाणा की सडके खडंर के रास्तो मे तब्दील चुकी है।इस सड़क की पिछले 10 साल से सरकार ने सुध नहीं ली है। उन्हेंने कहा इस सड़क से दामला में तो निकलना मुश्किल होता है । गुर्जर ने आगे बताया की दामला से खुजरी पूल जो पिछले 3 वर्ष से टूटा हुआ है। वह पुल द‌रजनो गांव को जोडता है। इन्ही सभी मुद्दो को लेकर भारतीय किसान युनियन 5 अगस्त को स्थायी तौर पर धरना देगी और कडा फैसला लेगी । मौके पर उनके साथ मान सिह , आफत, महेन्द्र चमरोडी, सासवन्द्र पाल, ससुखदेव सिंह, बहरतील, वीर सिह संधू, उदय सिह ,कुगल, पवन गोयल, जसविन्द्र अजीजपुर से रोहित दामला , नरेश मोहड़ी, दीप राणा, प्रदेश उपाध्याय, याहविन्द जयपुर, भाविन काम्बोज, स० मनमोहनसिह, रमेश दिल्ली आदि किसान मौजूद रहे । । #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button