PUNJAB
Trending
बठिंडा पुलिस की बड़ी कामयाबी सीमेंट की बोरियों में छिपाकर लाई गई 4 क्विंटल भुक्की बरामद II
बठिंडा पुलिस की बड़ी कामयाबी सीमेंट की बोरियों में छिपाकर लाई गई 4 क्विंटल भुक्की बरामद II


बठिंडा-(हरमिंदर सिंह):- बठिंडा पुलिस ने सीमेंट की बोरियों के बीच छिपाकर लाई गई चार क्विंटल भुक्की (नशे की सामग्री) के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। यह भुक्की जयपुर से लाई गई थी और मोगा क्षेत्र में पहुंचाई जानी थी। बठिंडा की सीआईए स्टाफ-02 द्वारा नाके के दौरान शक के आधार पर तलाशी ली गई, जिसमें ट्रक से यह बरामदगी हुई। पुलिस ने मौके पर ही ट्रक चालक को काबू कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे डीएसपी ने बताया कि इस केस की गहराई से जांच की जा रही है कि आखिरकार यह भुक्की कहाँ से लाई गई और इसे कहाँ पहुंचाया जाना था, और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



