श्री मुक्तसर साहिब में लगने जा रही दूसरी कौमी लोक अदालत के संबंध में आदरणीय जिला सैशन जज ने की प्रैस कांफ्रेंस।।
श्री मुक्तसर साहिब में लगने जा रही दूसरी कौमी लोक अदालत के संबंध में आदरणीय जिला सैशन जज ने की प्रैस कांफ्रेंस।।


श्री मुक्तसर साहिब-(मंजीत सिंह सिद्धू):- श्री मुक्तसर साहिब में लगने जा रही दूसरी कौमी लोक अदालत के संबंध में आदरणीय जिला सैशन जज ने की प्रैस कांफ्रेंस। कौमी लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए आदरणीय जिला सैशन जज श्री राज कुमार ने बताया कि यह अदालत 10 मई को पूरे जिले में मलोट, गिद्दड़बाहा डिविजन समेत लगाई जाएगी। जिसमें तकरीबन 13-14 बैच लगाए जायेंगे। इस लोक अदालत में सभी दीवानी, समझौता फौजदारी, बैंक रिकवरी चैक बॉक्स, ट्रैफिक चालान आदि केसों के निपटारे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग जल्दी निपटारा चाहते है वह इस लोक अदालत में केस लगा सकते है। इस मौके पर सी.जी.एम जज श्री हिमांशु अरोड़ा ने बताया कि इस अदालत में समय एवं पैसे दोनों की बचत होती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के केस लंबे समय से अदालत में चल रहे है वह इस कौमी अदालत में अपने केस लगवाए ताकि वह जल्दी ही न्याय प्राप्त कर सकें।। #newstodayhry @newstodayhry



