Haryana
Trending

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 2 लाख रुपये की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार II

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 2 लाख रुपये की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 2 लाख रुपये की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार थाना सिविल लाइन सिरसा में शिकायतकर्ता सुमन रानी पत्नी गोर्धन दास निवासी कंगनपुर रोड, कीर्तिनगर, सिरसा ने आरोप लगाया कि आरोपी ओमप्रकाश पुत्र बनवारीलाल निवासी डबवाली व रमेश पूनिया पुत्र हरफूल सिंह निवासी भट्टू (फतेहाबाद) ने उसके पुत्र को नौकरी लगवाने का झांसा देकर ₹2 लाख की नकद राशि ऐंठ ली। जिस पर अभियोग संख्या 143 दिनांक 10.04.2025 को धारा 420, 406 भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत मामला अंकित किया गया! आरोपियों ने शिकायतकर्ता को 70000/-रुपए वापस ला कर दिये, परन्तु 130000 /-पर वापस नहीं किये!

प्रबंधक अफसर सिविल लाइन सिरसा निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश पुत्र बनवारीलाल निवासी डबवाली व रमेश पूनिया पुत्र हरफूल सिंह निवासी भट्टू (फतेहाबाद) दिनांक 30.7.2024 को गिरफ्तार किया गया, दौराने अनुसंधान पूछताछ पर आरोपियों ने 130000 की नौकरी के नाम पर ठगी करना स्वीकार की! आरोपियान को नियमानुसार ज़मानत पर रिहा किये गये. II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button