पठानकोट का वीर सपूत भानु प्रताप सिंह अमर रहे, लद्दाख में लैंडस्लाइड में हुए शहीद II
पठानकोट का वीर सपूत भानु प्रताप सिंह अमर रहे, लद्दाख में लैंडस्लाइड में हुए शहीद II


पठानकोट-(मुकेश कुमार):- लदाख के साथ लगते भारत-चाइना बॉर्डर पर कल सुबह हुई लैंड स्लाइडिंग,लैंड स्लाइडिंग की वजह से हुआ हादसा,हादसे में पठानकोट के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया हुए वीरगति को प्राप्त,भानु प्रताप सिंह अपने पीछे छोड़ गए बजुर्ग माता पिता पत्नी और डेड साल का बेटा,आज उनकी पार्थिव देह पहुंची पठानकोट,सैन्य सन्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार II
कल लद्दाख के साथ लगते भारत चीन बॉर्डर पर अचानक हुई लैंड स्लाइडिंग के कारण सेना की एक गाड़ी जिसकी चपेट में आ गई जिसमें पठानकोट का लेफ्टिनेंट कर्नल व गुरदासपुर का नायक दलजीत सिंह शहीद हो गए वह तीन ऑफिसर गंभीर जख्मी हो गए शहादत देने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया जोकि पठानकोट के रहने वाले थे आज उनका पार्थिव शरीर पठानकोट में उनके निवास स्थान पर पहुंची जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर पहुंचा वहां पर हर आंख नम थी लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया अपने पीछे छोड़ गए बुजुर्ग माता-पिता पत्नी वह एक डेढ़ साल का बेटा, लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया जिनको श्रद्धांजलि देने के लिए सेना के उच्च अधिकारी भी पहुंचे जहां पर सैन्य सम्मान के साथ शाहिद को अंतिम बिदाई दी गई इस मौके पर शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद संस्था की ओर से भी श्रद्धांजलि के पुष्प अर्पित किए गए II
इस बारे में बात करते हुए शाहिद के पिता ने कहां की मुझे अपने बेटे पर गर्व है जो कि देश के लिए शहीद हुए हैं:-
वही इस बारे में बात करते हुए शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुमार रविंद्र विकी ने कहा कि शाहिद अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता पत्नी वह डेढ़ साल का छोटा बच्चा अपने पीछे छोड़ गया है जिनके पार्थिव शरीर आज पठानकोट पहुंचा है जिन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई है II #newstodayhry @newstodayhry



