अमृतसर में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़ा नेटवर्क बेनकाब II
अमृतसर में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़ा नेटवर्क बेनकाब II


अमृतसर-(नेहा गिल):- अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से अवैध हथियारों की तस्करी रोकने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने दो अलग-अलग गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 7 पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिकंदरजीत सिंह, एक नाबालिग लड़का, प्रदीप सिंह उर्फ बब्बी, जरनैल सिंह के रूप में हुई है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ गेट हकीमा और बी-डिवीजन थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि मुख्य आरोपी सिकंदरजीत सिंह और नाबालिग लंबे समय से खेमकरण के पास के इलाके में पाकिस्तानी तस्करों के साथ मिलकर हथियार मंगवा रहे थे। इन हथियारों का इस्तेमाल इलाके में गैंगवार और शांति भंग करने वाली गतिविधियों में किया जाना था। आरोपियों ने पहले पाकिस्तान से हथियार मंगवाए थे और उन्हें गैंगस्टरों तक पहुँचाया था। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रदीप सिंह और जरनैल सिंह के बारे में पता चला है कि वे तरनतारन रोड, अमृतसर के रहने वाले हैं और मृतक गैंगस्टर सोनू मोटा के रिश्तेदार हैं। पंजाब पुलिस का वादा पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पंजाब पुलिस इन अवैध गतिविधियों के खिलाफ युद्धस्तर पर काम कर रही है और इस मामले की गहन जाँच की जा रही है। जल्द ही और गिरोहों और उनसे जुड़े तस्करों की गिरफ्तारी होने की उम्मीद है।। #newstodayhry @newstodayhry



