अशोक अरोड़ा का BJP पर हमला: जनता का पैसा, फिर कलेक्टर रेट क्यों बढ़ा II
अशोक अरोड़ा का BJP पर हमला: जनता का पैसा, फिर कलेक्टर रेट क्यों बढ़ा II


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने मौजूदा BJP सरकार पर जमकर हमला बोला है। अरोड़ा ने कलेक्टर रेट, बिजली दरें और टोल बढ़ाने की मुद्दे पर सरकार को विधानसभा में घेरने की बात कही। साथ विपक्ष के हलकों में BJP की तरफ से प्रॉक्सी एमएलए लगाने को संविधान की हत्या बताया। विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि जब से BJP की सरकार बनी है, तभी से आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है। पहले बिजली दरों में 3 बार बढ़ोतरी, फिर टोल टैक्स की दरें बढ़ाना और अब कलेक्टर रेट में इजाफा करके लोगों का घर बनाना भी सपना बना दिया है। अरोड़ा ने सवाल उठाया कि सरकार का बजट अगर 2 लाख करोड़ रुपए से ऊपर जा रहा है तो वो पैसा किसका है? ये पैसा जनता का ही है, तो फिर कलेक्टर रेट बढ़ाकर गरीब आदमी का घर बनाना क्यों महंगा किया जा रहा है? ये पैसा जनता का है, और सरकार जनता की होनी चाहिए। कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हर रोज 3-4 हत्याएं और रेप जैसी घटनाएं हो रही हैं। आरोप लगाया कि नशा तेजी से फैल रहा है और सरकार चुप बनी हुई है। आज किसान को यूरिया तक नहीं मिल रहा है। इन सबको लेकर सरकार को विधानसभा में घेरेंगे। शहर में जल निकासी की समस्या को लेकर कहा कि 25 साल तक नगर परिषद एक ही परिवार (पूर्व मंत्री सुभाष सुधा) के लोग कुर्सी पर रहे। नगर परिषद के अध्यक्ष, 10 साल से विधायक और मंत्री भी रहे, फिर भी आज निकासी नहीं हो रही तो जिम्मेदार कौन? अरोड़ा ने कहा कि अबकी बार नालों की सफाई का काम शुरू हुआ है। आरोप लगाया कि इससे पहले नालों की सफाई केवल कागजों में दिखाकर पैसे खाए जाते थे। विधानसभा में विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में सत्ता पक्ष द्वारा अपने प्रतिनिधियों को भेजने की आलोचना करते हुए अरोड़ा ने कहा, “ये संविधान के खिलाफ है। विपक्ष का विधायक भी उतना ही मान्य है जितना सत्ता पक्ष का। लोकतंत्र में ‘प्रॉक्सी एमएलए’ की कोई जगह नहीं है। ये ‘सबका साथ सबका विकास’ नहीं बल्कि ‘सबका हक छीनो’ है।” अरोड़ा ने कहा कि बीजेपी अब विपक्ष को पूरी तरह खत्म करना चाहती है। “वो हमारे हलकों में अपनी ड्यूटी लगाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। ये लोकतांत्रिक नहीं, अलोकतांत्रिक रवैया है।। #newstodayhry @newstodayhry



