Haryana
Trending

फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने जिंदा महिला को मुर्दा बता दिया।।

फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने जिंदा महिला को मुर्दा बता दिया।।

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- हरियाणा में फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने जिंदा महिला को मुर्दा बता दिया। इसका खुलासा तब हुआ, जब परिजन लाश लेकर पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए पहुंचे। वहां पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने कहा कि महिला तो अभी जिंदा है। उसके शरीर में हलचल है। सांसें भी चल रही हैं। यह सुनकर परिजन भी हैरान रह गए। वह तुरंत उसे लेकर वापस इमरजेंसी की तरफ दौड़े। वहीं इसका पता चलते ही अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ में भी हड़कंप मच गया। जिसके बाद महिला की ECG समेत दूसरे इमरजेंसी टेस्ट किए गए। हालांकि कुछ देर बाद डॉक्टरों ने महिला की मौत की पुष्टि कर दी। वहीं अस्पताल प्रशासन का दावा है कि महिला की पहले ही मौत हो चुकी थी। मगर, पोस्टमॉर्टम हाउस के डॉक्टर को महिला के जिंदा होने का शक हुआ। हालांकि बाद में किए टेस्ट के बाद भी उसके मृत होने की पुष्टि हो गई महिला के पति ने भी कहा कि जब उसने पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाते वक्त पत्नी का हाथ पकड़ा था तो उसे नब्ज चलती हुई महसूस हुई। उसने पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों को भी ये बात बताई थी। हालांकि महिला की मौत वाकई में पहले हो चुकी थी या फिर दोबारा टेस्ट करने से पहले हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के समय से ही हो सकेगी। काफी समय से बीमार चल रही थी महिला महिला की पहचान बल्लभगढ़ निवासी महेंद्री देवी (42) के रूप में हुई। पति जोगेंद्र के मुताबिक, उसकी पत्नी महेंद्री काफी समय से बीमार चल रही थीं। उसे बुखार के साथ खांसी आई थी। शुक्रवार को सुबह दस बजे उसे पेट में गैस की समस्या हुई। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर, यहां तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर करीब डेढ़ घंटे बाद उसे बीके अस्पताल फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।इमरजेंसी में टेस्ट के बाद मृत घोषित किया परिवार के लोग महेंद्री देवी को बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां महेंद्री को इमरजेंसी वार्ड में एडमिट किया गया। अस्पताल में ईसीजी सहित कई टेस्ट किए। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहा गया कि महिला की बॉडी में जान नहीं है। इसके शव को पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाओ। इसके बाद परिजन महेंद्री के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस ले पोस्टमॉर्टम हाउस में डॉक्टर ने जिंदा बताया पति जोगेंद्र के मुताबिक, परिजन महेंद्री देवी के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस लेकर पहुंचे। मगर, शवगृह में मौजूद डॉक्टर की बात सुनकर वो हैरान रह गए। डॉक्टर ने उनको बताया कि महेंद्री देवी अभी जिंदा है, उसकी सांसें चल रही हैं। परिवार के लोगों को महिला के शरीर में हलचल सी महसूस हुई। इसके बाद परिजन फिर से महिला को लेकर अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े। दोबारा इमरजेंसी में मृत घोषित किया महिला जिंदा है, इस बात को सुनकर बीके अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान रह गए। अस्पताल में महेंद्री देवी की दोबारा से ईसीजी की गई, जिसके बाद पता चला कि वह जिंदा नहीं है। इसके बाद फिर से महिला के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस लाया गया। यहां पोस्टमॉर्टम के बाद महिला के शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद महिला महेंद्री के शव को लेकर परिवार के लोग बल्लभगढ़ पहुंच गए। शनिवार की दोपहर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। आरएमओ बोले- डॉक्टर को शक हुआ था इस मामले में जानकारी देते हुए नागरिक अस्पताल के आरएमओ डॉ. प्रशांत ने बताया कि महिला की पहले ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। वहां मौजूद डॉक्टर को थोड़ा शक हुआ। इसके आधार पर दोबारा ईसीजी और अन्य जांच की गई, जिसमें महिला मृत ही पाई गई।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button