Haryana
Trending

पलवल में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा गांव आली मेव में जागरूकता अभियान का आयोजन II

पलवल में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा गांव आली मेव में जागरूकता अभियान का आयोजन II

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत गांव आली मेव में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। डीएसपी हथीन मोहिन्दर वर्मा ने लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर थाना बहीन प्रभारी निरीक्षक यशवीर सिंह, थाना उटावड़ प्रभारी निरीक्षक रेनू, थाना हथीन प्रभारी निरीक्षक हरि किशन, नशा मुक्ति टीम पलवल प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह,एंटी नारकोटिक्स सेल पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार, सरपंच जान मोहम्मद व आस पास के मौजीज व्यक्तियों सहित करीब 1500 व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई। पलवल जिला भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत मोहिन्दर वर्मा, डीएसपी हथीन ने गांव आली मेव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। डीएसपी हथीन ने जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद सभी से आवाहन किया अपने बच्चो को शिक्षा तथा खेल गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। जिला पुलिस की और से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सभी ग्राम पंचायतें व सामाजिक संस्थाए अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त व अपराध मुक्त किया जा सके।

उन्होंने जिला की अन्य ग्राम पंचायतों से भी आह्वान करते हुए कहा कि:-

वे भी नशा मुक्त गांवों को अपना रोल मॉडल मानकर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अहम भूमिका निभाकर अपने गांवों तथा आसपास के इलाकों को नशा मुक्त करने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। डीएसपी हथीन ने कहा कि पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला के नेतृत्व में जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाए हुए हैं, जिसके तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस ने नशा तस्करों पर कमर तोड़ कार्रवाई करते हुए सैकड़ों नशा तस्करों को दबोच जेल की सलाखों के पीछे भेजा है।

उन्होंने कहा कि:-

जिला पुलिस कप्तान के द्वारा निरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम का गठन किया गया है जो निरंतर डोर टू डोर आमजन तथा युवाओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक कर रही है। नशा मुक्ति टीम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक इस टीम में काफी नशा पीड़ित युवकों का इलाज कराकर समाज के मुख्यधारा में जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। ग्रामीणों ने कहा कि ड्रग फ्री पलवल के सपनों को साकार हेतु नशे के खिलाफ सभी एकजुट होकर संकल्प लें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी अति आवश्यक है, ताकि नशे के खिलाफ अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके। जिला पुलिस द्वारा ग्राम पंचायतों के प्रयासों से काफी गांवों को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। नशा करने से पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button