कुरुक्षेत्र सेक्टर – 3 सीएम निवास के नजदीक महिला से स्नेचिंग की वारदात, घटना CCTV में कैद।।
कुरुक्षेत्र सेक्टर - 3 सीएम निवास के नजदीक महिला से स्नेचिंग की वारदात, घटना CCTV में कैद।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र सेक्टर – 3 सीएम निवास के नजदीक महिला से स्नेचिंग की वारदात, घटना CCTV में कैद।करीब 4 लाख रुपए का नुकसान। स्थानीय निवासियों ने कहा सेक्टर 3 बन चुका है चोरों का गढ़, लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें ,पुलिस लगाम लगाने में नाकाम। कुरुक्षेत्र का वह सेक्टर 3 जहां पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का निवास है , इस सेक्टर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है ताजा मामला मुख्यमंत्री निवास से करीब 100 मीटर दूर का बताया जा रहा है जहां सुबह सैर के लिए निकली महिला के साथ स्नैचिंग हो जाती है दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हैं और महिला के गले से चेन व मंगलसूत्र तोड़ ले जाते हैं। महिला का कहना है कि उसके जेवरों की कीमत करीब 4 लाख रुपए थी और वह सुबह करीब 6:00 बजे सैर के लिए निकली थी, तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उसके गले से चेन मंगलसूत्र छीनकर ले गए।उन्होंने बताया कि घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिम स्नेचिंग करने के बाद स्नेचर बाइक से भागते नजर आ रहे है। सेक्टर तीन निवासी समाजसेवी बलिंद्र सिंह मेहला का कहना है कि यह सेक्टर तीन में पहली वारदात नहीं है इससे पहले भी कई गाड़ियों के टायर में अन्य सामान चोरी कर चुके है ,इससे पहले एक बुजुर्ग महिला से भी स्नेचिंग की वारदात सामने आई थी उन्होंने कहा कि पिछले 1 महीने में यह स्नेचिंग की तीसरी वारदात है ऐसे में जहां पर मुख्यमंत्री का निवास हो अगर वही जगह सुरक्षित नहीं है तो शहर के अन्य स्थानों की क्या हालत होगी। वहीं पुलिस अधिकारी प्रिंस का कहना है कि उन्हें महिला के साथ स्नैचिंग की वारदात की सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे ,उन्होंने कहा कि आस पास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है हालांकि अभी तक कोई सुराग न मिलने की खबर है ।। #newstodayhry @newstodayhry



