लायंस क्लब इंटरनेशनल के जनपद 321 ए3 के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुधा कामरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए।।
लायंस क्लब इंटरनेशनल के जनपद 321 ए3 के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुधा कामरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लायंस क्लब इंटरनेशनल के जनपद 321 ए3 के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के चुनाव गत दिवस होटल ताज आगरा में जनपद गवर्नर लायन सुधा कामरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। यह जानकारी लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने दी। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में लायन महेश बांसल ने प्रचण्ड बहुमत से अपनी जीत सुनिश्चित की। उन्होने दिल्ली से लायन विनिता अग्रवाल को 41 वोटों से हराया। उन्होंने बताया कि लायन विशाल वडेरा को जनपद 321ए3 के वर्ष 2025-26 के लिए गवर्नर बने और वहीं सिरसा के लायन संजय गांधी वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम बनें। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में हरियाणा एवं दिल्ली के सैंकड़ों लायन सदस्यों ने भाग लेने के लिए आगरा पहुंचे तथा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त गवर्नर लायन विशाल वडेरा ने अपने संबोधन में कहा कि मैं पूरे जनपद की क्लबों को साथ लेकर हर लायन बंधुओं के सहयोग से वर्ष 2025-26 में जनपद को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाउंगा और अनेक सेवा कार्य भी करेंगे जिनमें हरियाली संकल्प, स्वास्थ्य लक्ष्य मधुमेह मुक्त जीवन, जीते जी रक्तदान, जाते-जाते नेत्रदान, स्वस्थ बच्चे-उज्जवल भारत, अन्नपूर्णा भूख के खिलाफ जंग और सर्वे भवन्तु सुखिनः: शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव लायन अमित गगनेजा, पूर्व जनपद गवर्नर लायन चन्द्रशेखर मैहत्ता, लायन कश्मीर कम्बोज, लायन हरदीप सरकारिया, लायन अजय बुद्धराज, लायन दीपक टुटेजा, जनपद के संस्थापक अध्यक्ष लायन डी.के. अग्रवाल, पूर्व जनपद गवर्नर लायन सुरेश बिंदल, लायन राजेन्द्र बांसल, लायन अशोक मनचन्दा, लायन हर्ष बंसल, लायन एस.पी. गोयल, लायन अशोक मदान, लायन डी.के. खुराना, लायन राजेश सेठ रानियां से लायन पुनीत बंसल, लायन रवि मोंगा एवं अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने नवनियुक्त गवर्नर लायन विशाल वडेरा, नवनियुक्त वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम लायन संजय गांधी एवं नवनियुक्त वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय लायन महेश बंसल को बधाई दी।। #newstodayhry @newstodayhry



