पिछले लंबे समय से गांव की मुख्य सड़कें खस्ताहाल होने के कारण लोग परेशान II
पिछले लंबे समय से गांव की मुख्य सड़कें खस्ताहाल होने के कारण लोग परेशान II

बारिश में गांव के सभी रास्ते हो जाते है बंद:-
होशियारपुर-(अंकुश गोयल):- होशियारपुर दसूहा के गांव शैरक में सड़कों की खस्ताहाली से गांववासी पिछले लंबे समय से परेशान है। शैरक गांव के चारों और की सड़के टूटी पड़ी है। इस गांव की मुख्य सड़क जो गांव को दसूहा हाजीपुर सड़क से जोड़ती है वह पूरी तरह से टूट चुकी है। अब बारिश के कारण गांववासियों की समस्या चार गुना बढ़ गई है। जानकारी देते हुए गांव के पूर्व सरपंच ने बताया कि गांव के चारों और सभी सड़कें टूटी पड़ी है जिसपर बड़े बड़े गड्ढे बन गए है। जब बारिश तेज होती है तो गांव के चारों और सड़कों पर पानी भर जाता है जिससे गांव का संपर्क अन्य जगहों से टूट जाता है। इस कारण खासकर स्कूली बच्चों को बहुत ही ज्यादा परेशानी हो रही है क्योंकि सड़क का ज्यादा भाग पानी में बह गया है जिस कारण बच्चों को हाथ में जूते पकड़ पानी से गुजरना पड़ता है। बच्चों की स्कूली बसों का कई बार हादसा होते होते टला है। अब स्कूल की बसे 5 किलोमीटर का ज्यादा फासला तय कर गांव में पहुंचती हैं। गांववासियों का कहना है कि समय समय की सरकारों के आगे गुहार लगा लगा कर लोग थक चुके है। सभी गांववासियों ने पंजाब सरकार और पीडब्ल्यूडी विभाग से अपील की है के जल्द से जल्द इस मुख्य सड़क को बनाया जाए ताकि लोगों को नर्क भरे जीवन से छुटकारा मिल सके।। #newstodayhry @Newstodayhry



