शिवपुरी में युवती से ATM फ्रॉड एक ही पल में 35,000 रुपए गायब II
शिवपुरी में युवती से ATM फ्रॉड एक ही पल में 35,000 रुपए गायब II


शिवपुरी-(रामपाल यादव):- शिवपुरी युवती निहारिका भट्ट निवासी शिव कॉलोनी के SBI बैंक के ATM से निकले 35 हजार रूपये, एसपी से की शिकायत। युवती का कहना है की कल शाम को 5:30 मेरी माताजी श्रीमती सुधा भट जी के ए.टी.एम. से गुरूद्वारा चौक स्थित एस.बी.आई. के ए.टी.एम. से पैस निकलने गई थी। तब सफ़ेद शर्ट पहने एक व्यक्ति वाह खड़ा था। सर्वप्रथम मेरे द्वारा 5,000/- रूपये निकाले गये और दूसरे बार मैंने स्टेटमेन्ट चैक करने के लिए मशीन में अपना ए.टी.एम. लगाया तो मेरा ए.टी.एम.नीचे गिर गया। उस व्यक्ति ने मुझे ए.टी.एम. उठाकर दिया और मैं वहां से सीधा अपने घर आ गयी। जब मैं घर पहुंची तो समय 7:16 मिनट बजकर मेरे मोबाईल पर 10,000/- रूपये निकलने का मैसेज आया और जब में ए.टी.एम. में जाकर चैक किया तो ए.टी.एम. इन वैलिड बता रहा था। जब मुझे पता चला की यह ए.टी.एम. सुधा भट का नहीं रमन कुमार का ए.टी.एम. है। फिर मैंने बैंक जाकर ए.टी.एम. ब्लॉक कराया। लेकिन तक तक मेरी माता जी के ए.टी.एम. 35,000/- रूपये निकाल लिये गए थे।। #newstodayhry @newstodayhry



