HaryanaPUNJAB
Trending

CCTV में कैद खौफनाक मंजर खन्ना में सांड ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर किया घायल II

CCTV में कैद खौफनाक मंजर खन्ना में सांड ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर किया घायल II

समराला-(मुकेश कुमार):- खन्ना में इन दिनों आवारा पशुओं ने बहुत आतंक मचाया हुआ है, ताजा मामला खन्ना के साथ लगते गांव लिबड़ा में देखने को मिला। जहां घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को एक सांड ने पटक पटक कर मारने की कोशिश की। सांड ने महिला पर कई बार हमला किया, लेकिन गनीमत रही की हमले में महिला की जान बच गई, महिला को कई जगह चोट आई है जिसका इलाज चल रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सांड के हमले में घायल हुई महिला ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने घर के बाहर बैठी थी, इतने में उसने देखा कि एक सांड ने बच्चों पर हमला कर दिया है, जब उसने बच्चों को बचाने की कोशिश की तो सांड ने उसे पर हमला कर दिया। उसने अपना बचाव करने की बहुत कोशिश की लेकिन सांड बार-बार बार उस पर हमला करता रहा, इतने में वहां से गुजरे कार सवारों ने उसकी जान बचाई। महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि लिबड़ा में आवारा सांडों की समस्या बहुत ज्यादा गंभीर हो गई है। कई दिनों से सांड बच्चों के अलावा बड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यहां तक की घरों के बाहर खड़े वाहनों की भी तोड़फोड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को आवारा पशुओं से जल्द से जल्द से जल्द राहत दिलानी चाहिए, अगर इन पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button