Haryana
Trending

चोरी की मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा युवक, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था वाहन II

चोरी की मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा युवक, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था वाहन II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- चोरी की मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा युवक, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था वाहन – भेजा गया न्यायिक हिरासत में पुलिस थाना सिविल लाइन्स सिरसा अंतर्गत चौकी खैरपुर पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो चोरी की मोटरसाईकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था। पकड़े गए युवक की पहचान योगेश पुत्र मनीराम निवासी गांव सयातु, तहसील तारानगर, जिला चुरु (राजस्थान), हाल निवासी औटु, जिला सिरसा के रूप में हुई है। प्रबंधक अवसर थाना सिविल लाइंस सिरसा निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि दिनांक 08 जुलाई 2025 को डायल 112 ERV0642 पर तैनात ईएचसी दर्शन सिंह, ईएचसी विजेंद्र कुमार और एसपीओ जय सिंह गांव भम्भूर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे, उसी दौरान एक युवक मोटरसाईकिल HR07AG-2173 पर बिना कागजात के पकड़ा गया। उसने अपना नाम संदीप बताया, लेकिन जांच में सामने आया कि यह नंबर प्लेट किसी अन्य व्यक्ति – संदीप धवन – के नाम पर पंजीकृत मोटरसाईकिल का है। जबकि आरोपी के कब्जे से बरामद मोटरसाईकिल का इंजन और चैसिस नंबर मेल नहीं खा रहे थे।बाद में दिनांक 01 अगस्त 2025 को हिसार रोड HP पेट्रोल पंप के पास उक्त युवक को पुनः पकड़ा गया, जहां उसने अपना असली नाम योगेश बताया। मोटरसाईकिल की जांच से यह स्पष्ट हुआ कि वह चोरी की मोटरसाईकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे प्रयोग में ला रहा था।आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने फर्जी नंबर प्लेट एक कबाड़ी से ली थी और चोरी की मोटरसाईकिल को जानबूझकर प्रयोग में ला रहा था। पुलिस ने मोटरसाईकिल व फर्जी नंबर प्लेट को जब्त कर ली है! आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button