Haryana
Trending

इनैलो अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाने पर हरप्रीत साहुवाला फास्ट ने जताया आभार II

इनैलो अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाने पर हरप्रीत साहुवाला फास्ट ने जताया आभार II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- इनेलो की ओर से संगठन विस्तार के तहत सिरसा जिले के अंतगर्त बड़ागुढ़ा खंड के गाँव साहुवाला प्रधम निवासी हरप्रीत साहुवाला को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का सचिव बनाया गया है। अपनी नियुक्ति पर हरप्रीत ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, जिला परिषद के अध्यक्ष कर्ण चौटाला, रानिया विधायक अजुर्न चौटाला, महिला अध्यक्ष सुनैना चौटाला, प्रदेश संयोजक रामेश्वर दास, इनेलो जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सूरजभान सहित अन्य नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इनेलो हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें हर वर्ग को उचित मान-सम्मान दिया जाता है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button