Haryana
Trending

सच्ची मित्रता की पहचान नशे से दूर रखें अपने दोस्त को II

सच्ची मित्रता की पहचान नशे से दूर रखें अपने दोस्त को II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- मानव अधिकार परिषद हरियाणा ट्रस्ट व बेटा बचाओ अभियान के संयोजक एंटी ड्रग्स मैन तरुण भाटी ने युवाओं को मित्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में सच्चा मित्र वही है, जो अपने दोस्त को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचा कर रखे। उन्होंने कहा कि संगत अच्छी होगी, तो ही रंगत अच्छी होगी। हम अच्छी संगति में रहेंगे तो अच्छे लोगों से मिलेंगे और संगत बुरी होगी तो हम बुरे विचारों से घिरे रहेंगे। भाटी ने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वो स्वयं नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचते हुए अपने मित्रों को भी इस बुराई से बचाएं। युवा देश की रीढ़ है, जिस देश का युवा नशे जैसी बुराईके चंगुल में रहेगा, तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को इस बुराई से बचाते हुए उन्हें अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर करें। भाटी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button