सिरसा के मौजूखेड़ा गांव में पानी के विवाद पर चली गोली दो आरोपी गिरफ्तार II
सिरसा के मौजूखेड़ा गांव में पानी के विवाद पर चली गोली दो आरोपी गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- गांव मौजूखेड़ा में झगड़े के दौरान गोली चलाने वाले सहित पुलिस ने दबोचे दोनों आरोपी पानी की बारी को लेकर चल रहे विवाद में चली थी गोलियां हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, रिवाल्वर बरामद थाना ऐलनाबाद हत्या के प्रयास के दो आरोपिया को किया गिरफ्तार प्रबन्धक अफसर थाना ऐलनाबाद उप नि0 प्रगट सिहं ने बताया कि शिकायतकर्ता देवेंद्र सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, निवासी ढाणी नकौड़ा, तहसील ऐलनाबाद, जिला सिरसा अपने भाई सुरेंद्र सिंह व चाचा हरमीत सिंह के साथ मौजूखेड़ा गांव की पंचायत की जमीन पर पानी लगाने गया था। इसी दौरान आरोपी गुरसेवक सिंह पुत्र हाकम सिंह व हाकम सिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह, दोनों निवासी ढाणी मौजूखेड़ा, थाना ऐलनाबाद, जिला सिरसा ने जबरन ट्यूबवेल का पानी लेने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ा और गुरसेवक सिंह ने रिवाल्वर से फायर कर दिए, जिससे देवेंद्र सिंह के दाहिने पैर व हरमीत सिंह के बाएं पुट्ठे में गोली लगी। हाकम सिंह ने लाठी से सुरेंद्र सिंह पर प्रहार किया। जिसपर अभियोग संख्या 245/2025, दिनांक 31.07.2025 धारा 109, 115(2), 351(3), 54, 3(5) BNS एवं 25/54/59 Arms Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दौराने अनुसन्धान SI शमशेर सिंह द्वारा की गई तफ्तीश में दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। गुरसेवक सिंह से वारदात मे प्रयोग रिवाल्वर व हाकम सिंह से लाठी बरामद की गई है।आरोपीयान को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



