ABVT टीम की बड़ी कामयाबी नहर पुल के पास युवक से अवैध देशी कट्टा व 03 जिन्दा कारतूस बरामद II
ABVT टीम की बड़ी कामयाबी नहर पुल के पास युवक से अवैध देशी कट्टा व 03 जिन्दा कारतूस बरामद II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ABVT टीम की बड़ी कामयाबी नहर पुल के पास युवक से अवैध देशी कट्टा व 03 जिन्दा कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार PSI संदीप कुमार के निर्देशन में ABVT टीम सिरसा द्वारा गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को काबू कर उसके कब्जे से अवैध देशी कट्टा 12 बोर व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। HC जगदीश चन्द्र, के नेतृत्व मे पुलिस टीम के साथ बोलेरो गाड़ी में राणियां क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जब टीम गांव कुताबढ़ के पास पहुंची तो एक युवक पुलिस वाहन को देखकर पीछे मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा, जिस पर शक होने पर उसे रोका गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजेन्द्र सिंह उर्फ शिबू पुत्र प्रेम सिंह वासी वार्ड नं. 15 राणियां बताया। तलाशी के दौरान तीन जिंदा कारतूस व एक नाजायज देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना राणियां में शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25(1B)(a)/54/59 के तहत अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई थाना रानिया द्वारा की जा रही है प्रबंधक अफ़सर थाना रानिया उप निरीक्षक गुरनमिंदर सिंह ने बताया कि आज आरोपी को पेश अदालत किया जाएगा व पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी, दौराने पुलिस हिरासत आरोपी से अवैध शस्त्र तस्करी के नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी II #newstodayhry @newstodayhry



