Haryana
Trending

अंबाला में दूसरी बार तीन दिवसीय ज्वैलरी शो 16 अगस्त से लगाई जाएगी II

अंबाला में दूसरी बार तीन दिवसीय ज्वैलरी शो 16 अगस्त से लगाई जाएगी II

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला शहर मॉडल टाउन स्थित सर्राफा ट्रेडर्स एंड मैनूफैक्चयूर एसोसिएशन व बालाजी इवेंट्स कंपनी द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सर्राफा ट्रेडर्स एंड मैनूफैक्चयूर एसोसिएशन प्रधान राजेंद्र कुमार, सेक्टरी दीपक भोला, कोषाध्यक्ष रवि भोला, मीडिया प्रभारी लव बजाज, जनरल सेकेटरी रिशभ गोगना, कार्यकारिणी सदस्य राकेश कपूर, सचिन कुमार, सुशांत बजाज व बालाजी इवेंट्स कंपनी के ओनर प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्राफा ट्रेडर्स एंड मैनूफैक्चयूर एसोसिएशन व बालाजी इवेंट्स कंपनी द्वारा अंबाला शहर में दूसरी बार तीन दिवसीय ज्वैलरी शो का आयोजन किया जा रहा है। यह ज्वैलरी शो अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे नियर हिलिंग टच अस्पताल के समीप रिजैंटा सैंट्रल सिटी विलास में 16 अगस्त से आरंभ होगा, जोकि 18 अगस्त तक चलेगा।

प्रधान राजेंद्र कुमार व सेक्टरी दीपक भोला ने कहा कि शो में सब बिजनेस मैन अपना-अपना बिजनेस को प्रमोट करने के लिए भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह शो ज्वैलर्स व व्यापारी के लिए एक अच्छा मौका है ओर उनके पास जो भी वैरायटी है उसको प्रदर्शनी के रूप में दिखाने का मौका है। उन्होंने कहा कि इस शो में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल सहित अंबाला के आस-पास या फिर गांव में छोटे-छोटे दुकानदार बैठै है वे इस शो में आएगे उनको यहां आकर तरह-तरह की वैरायटी देखने को मिलेगी ओर उनके आने से इस शो में आएगे तो हमारे लिए गर्व की बात होगी। प्रधान राजेंद्र कुमार व सेक्टरी दीपक भोला ने कहा कि ज्वैलरी शो में सरार्फा ट्रेडर्स एंड मैनूफैक्चयूर एसोसिएशन पूरी सपोट कर रही है। इस शो के माध्यम से अंबाला को हमने एक नाम देना है ओर ज्वैलरी व्यवसायी को चमकाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ज्वैलरी शो से अच्छा मौका हमें नही मिलेगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button