Haryana
Trending

बेसहारा गौवंश को पकडऩे का अभियान जारी II

बेसहारा गौवंश को पकडऩे का अभियान जारी II

करनाल-(सुभाष गुप्ता):- बेसहारा गौवंश को पकडऩे का अभियान जारी, सोमवार को पकड़े 13 गौवंश- अभय सिंह, उप निगमायुक्त 4 दिन में पकड़े 38 गौवंश, 31 अगस्त तक चलेगा अभियान। चेतावनी- नागरिक सडक़ों पर पशुओं को न छोड़ें, पशु जब्त के साथ-साथ होगी कानूनी कार्रवाई। करनाल सुभाष चंद हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम करनाल ने शहर को बेसहारा गौवंश से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत सोमवार को 13 गौवंश पकड़े गए हैं। यह जानकारी उप निगम आयुक्त अभय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरूआत 1 अगस्त को की गई थी। इसके तहत शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों व सेक्टरों से 38 गौवंशों को पकडक़र गौशाला व नंदीशाला में छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि गौवंश को पकडक़र पहले पशुपालन विभाग से उनकी टैगिंग करवाई जाती है, उसके पश्चात इन्हें फूसगढ़ स्थित गौशाला में छोड़ा जाता है। उन्होंने बताया कि सडक़ों पर बेसहारा घूम रहे गौवंश को पकडऩे के लिए 6 कर्मियों की विशेष टीम बनाई गई है। इस कार्य में एक नई गाड़ी भी लगाई गई है, जो गौवंश को पकडक़र गौशालाओं में छोडक़र आती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न सेक्टरों, मार्केट क्षेत्र तथा मुख्य सडक़ों से गौवंश को पकड़ा जा रहा है। इसके पश्चात शहर के आंतरिक हिस्सो में भी अभियान चलाया जाएगा। सडक़ों पर पशुओं को छोडऩे पर होगी कानूनी कार्रवाई- उप निगमायुक्त ने सख्त चेतावनी देते कहा कि जो लोग उपयोग के बाद या दुध निकालने के बाद अपने पशुओं को सडक़ों पर छोड़ देते हैं, ऐसे लोगों से नगर निगम सख्ती से निपटेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे पशुओं को पकडक़र जब्त कर लिया जाएगा, फिर उस पशु को वापिस नहीं किया जाएगा। इसके साथ-साथ सम्बंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए शहर में मुनादी भी करवाई गई है। उप निगम आयुक्त अभय सिंह ने डेयरी संचालकों व नागरिकों से अपील करते कहा कि वह उपयोग के बाद अपने पशुओं को सडक़ों पर बेसहारा भटकने के लिए न छोड़ें। इससे शहर की सफाई व यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होती है। इससे वाहन चालकों को भी दुर्घटना का भय बना रहता है। बेसहारा गौवंश को पकड़ती नगर निगम की टीम।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button