सड़क सुरक्षा महोत्सव 2025 के तहत रघुआना में बच्चों ने निकाली यातायात जागरूक रैली II
सड़क सुरक्षा महोत्सव 2025 के तहत रघुआना में बच्चों ने निकाली यातायात जागरूक रैली II


बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रघुआना में स्काउट मास्टर जगदीश चांदोरा तथा महावीर प्रसाद मुख्य शिक्षक के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा महोत्सव 2025 के तहत यातायात जागरूक रेली का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और पूरे गांव में “अपना भविष्य अपने हाथ, हेलमेट रखो सदा अपने साथ”, “वाहन नियंत्रित गति में चलाएं, जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं”,”चलाएं कोई भी वाहन ,नियमों का सदैव करें पालन”आदि ओजस्वी नारों से गांव वासियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य रिंकू बाला ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है जो केवल सरकार व पुलिस का काम नहीं है बल्कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सब का परम कर्तव्य बनता है कि सभी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। हमारी थोड़ी सी लापरवाही खुद तथा दूसरों के लिए बड़े हादसों का कारण बन सकती है अतः वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग कतई ना करें , वाहन गति सीमा पर नियंत्रण रखें तथा माता-पिता छोटी उम्र के बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें।इस अवसर पर प्रवक्ता अमीर चंद, सुरेश कुमार, शंकरनाथ झा , सुभाष चंद्र, विनोद कुमार, जगदीश कुमार, सतीश चंद्र , महेंद्र सिंह , मैडम रितु, ज्योति, मंजू, सोनिया, राजवीर कौर तथा लिजा आदि उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



