अंडर-17 व अंडर-19 बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ II
अंडर-17 व अंडर-19 बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ II


अंडर-17 व अंडर-19 बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ:-
दो दिनों तक विभिन्न लगभग 20 ओलंपिक व 12 नॉन ओलंपिक खेल विधाओं में आयोजित होगी प्रतियोगिताएं:-
युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाती है खेल प्रतियोगिताएं : शिवकुमार तंवर
भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- स्थानीय भीम स्टेडियम में बुधवार को बालिकाओं की अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में भिवानी ब्लॉक के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेलों में बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अनिल गौड़ द्वारा की गई। आयोजन समिति के नोडल अधिकारी प्रवक्ता मदन गोपाल रहे, जिनके नेतृत्व में संपूर्ण कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि शिव कुमार तंवर सहित अनेक शिक्षकों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना व उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता आगामी दो दिनों तक विभिन्न लगभग 20 ओलंपिक व 12 नॉन ओलंपिक खेल विधाओं में आयोजित की जाएगी। जिसमें हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, जूडो, तैराकी, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, वॉलीबॉल, कुश्ती, बेसबॉल, कबड्डी, बेसबॉल, चैस, नेटबॉल, स्केटिंग योग, कैरम, रस्सा कसी आदि इवेंटस का आयोजन करवाया गया।
विनोद पिंकू ने बताया कि लड़कियों की अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग की भिवानी की ब्लॉक की विजेता टीम 22 अगस्त से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का हिस्सा होंगी। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। इससे ना केवल शारीरिक ऊर्जा का विकास होता है, बल्कि युवा मानसिक रूप से भी मजबूत बनते है। ऐसे में प्रत्येक युवा को किसी ना किसी खेल में जरूरी भाग लेना चाहिए।। #newstodayhry @newstodayhry



