चार दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का लोहारू के देवीलाल स्टेडियम में भव्य समापन II
चार दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का लोहारू के देवीलाल स्टेडियम में भव्य समापन II


लोहारू-(अभिषेक ठाकुर):- लोहारू स्थित देवीलाल खेल स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनरल सचिव एवं प्राचार्या दर्शना कुमारी ने की। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या दर्शना कुमारी ने इस मौके पर बताया कि उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार अपने स्वर्गीय ससुर मंसाराम जी की पुण्य स्मृति में भेंट किए हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मंसाराम जी एक समाजसेवी एवं समर्पित शिक्षक थे, जिन्होंने शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया।
मुख्य अतिथि विजय प्रभा ने कहा कि यह प्रतियोगिता खंड स्तरीय स्तर पर आयोजित की गई थी, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। अब इन सफल प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना भी अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इससे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। समापन समारोह में प्राचार्य जयवीर, प्राचार्य हीरालाल, डीपी रविंद्र, डीपी विनोद बॉक्सर, प्राचार्य सुरेश, प्राचार्य फतेह सिंह, डीपी बबीता सहित ब्लॉक के विभिन्न डीपी, पीटीआई, खिलाड़ी एवं गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



