Haryana
Trending

गौमाता की सेवा से मनाया जन्मदिवस, कृष्ण गुंबर ने समाज को दिया प्रेरणादायक संदेश II

गौमाता की सेवा से मनाया जन्मदिवस, कृष्ण गुंबर ने समाज को दिया प्रेरणादायक संदेश II

लायंस क्लब सिरसा ने सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया कृष्ण गुंबर का जन्मदिन:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लायंस क्लब, सिरसा की ओर से प्रधान कृष्ण गुंबर का जन्मदिन चौ. देवीलाल गौशाला में सामाजिक सरोकारों को सर्वाेपरि रखते हुए मनाया गया। गौशाला के प्रधान जोगेंद्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियों ने सभी स्वागत किया। सर्वप्रथम सभी लायंस क्लब सदस्यों व कृष्ण गुंबर के परिजनों ने गौमाता की पूजा अर्चना की। इसके बाद गौवंश को गुड़ व हरा चारा खिलाया। उन्होंने गौशाला में आर्थिक सहयोग भी किया। इस मौके पर कृष्ण गुंबर ने कहा कि आधुनिकता की चकाचौंध में मनुष्य पुराने रीति रिवाजों व संस्कारों को भूलता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के चक्रव्यूह में फंसकर लोग घरों में खुशी के अवसरों पर बड़े-बड़े होटलों में जाकर दिखावे के लिए अनाप-शनाप खर्च करते हंै, जोकि समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि पुराने संस्कारों व रीति रिवाजों को ध्यान में रखते हुए अपने घरों में जब भी कोई खुशी का अवसर हो तो उसे सामाजिकता के साथ एकत्रित होकर मनाएं, ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए। खुशी के अवसरों को गौशाला व ऐसी जगह पर सांझा करें, जिससे आपकी खुशी में इजाफा हो और आप पुराने संस्कारों व रीति रिवाजों से जुड़े रहकर एक सभ्य समाज का निर्माण करने में भी अपनी महत्त्ती भूमिका निभाएं। इस मौके पर आशा गुंबर, अमित गुंबर, श्वेता गुंगर, पुनीत गुंबर, अर्जित, सुशील गुंबर, प्रदीप मेहता, नूतन मेहता, डा. एसपी शर्मा, केधार पाहवा, नकुल मोहंता, संजय मेहता व उनकी धर्मपत्नी सहित गौशाला कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button