इंद्री में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, कई निर्माण ढहाए गए II
इंद्री में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, कई निर्माण ढहाए गए II


इन्द्री-(विजय कम्बोज):- इन्द्री में आज अवैध कालोनियों पर डीटीपी विभाग द्वारा पीला पंजा चलाकर कई अवैध निमार्ण पर तोडफोड की कार्यवाही की गई। आज दीवान कालोनी के पास एक कॉलोनी , इन्द्रगढ़ व मटक माजरी में बनी नई अवैध कालोनियों में बने निर्माण को गिरा दिया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए डीटीपी गुंजन वर्मा ने बताया कि अवैध निर्माण पर प्रशासन की कड़ी नजर है ओर किसी भी सूरत में अवैध कालोनियों को नहीं पनपने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज एक आठ एकड़ में बनने जा रही अवैध कालोनी में तोड फोड की गई है। इसी प्रकार दीवान कालोनी के पास भी अवैध निर्माण को गिराया गया है। ग्रीन बेल्ट पर बने निर्माण को लेकर पूछे गए प्रश्र पर डीटीपी गुंजन वर्मा ने बताया कि सभी जगहों पर कार्यवाही की जाएगी लेकिन ग्रीन बेल्ट पर बने निमार्ण पर सबसे सख्त कार्यवाही की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



