Haryana
Trending

मंदिर से लौट रही महिला से चैन लूटने वाला आरोपी पकड़ा गया II

मंदिर से लौट रही महिला से चैन लूटने वाला आरोपी पकड़ा गया II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना शहर पुलिस ने छिना झपटे के मामले मे सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी रविन्द्र कुमार उर्फ राकेश उर्फ शिवा पुत्र रतीभान निवासी मस्तगढ़ जिला शामली (उत्तर प्रदेश) गिरफ्तार कर लिया है। प्रबधक थाना शहर सिरसा उप नि0 संदीप कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता ने दिनांक 14.05.2024 को प्रार्थिया रेणु पत्नी बाबूराम निवासी गली नं. 5, लोहिया बस्ती सिरसा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंदिर से पूजा कर घर लौटते समय दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उनके गले से करीब 3 तोला सोने की चैन झपटकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना शहर सिरसा में मुकदमा दर्ज किया गया।जांच के दौरान विशेष स्टाफ हिसार से सूचना मिली कि इस वारदात में शामिल आरोपी अरविन्द उर्फ गुज्जर पुत्र सुरेश कुमार निवासी पानीपत को अन्य मामले में पकड़ा गया है। प्रोडक्शन वारंट पर उसे सिरसा लाकर शामिल तफ्तीश किया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी आरोपी रविन्द्र कुमार उर्फ राकेश उर्फ शिवा पुत्र रतीभान निवासी मस्तगढ़ जिला शामली (उत्तर प्रदेश) का नाम उजागर किया। आरोपी रविन्द्र उर्फ राकेश को माननीय अदालत चण्डीगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पेश करवाकर सिरसा पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में शामिल मोटरसाइकिल तथा चैन बेचकर प्राप्त रकम को अपने निवास स्थान पर रखने की बात कबूल की। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी रविन्द्र 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button