Haryana
Trending

लोहारू के झुप्पा रोड की खस्ताहाली से नाराज लोग सड़कों पर जल्द निर्माण की मांग II

लोहारू के झुप्पा रोड की खस्ताहाली से नाराज लोग सड़कों पर जल्द निर्माण की मांग II

लोहारू-(अभिषेक ठाकुर):- पुराना शहर लोहारू के झुप्पा रोड की खस्ता हालत से नाराज स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, सड़क निर्माण जल्द शुरू करने की मांग नगरपालिका द्वारा दो माह पहले झुप्पा जाने वाले रास्ते पर बाल्मीकि चौक से सती मंदिर तक करीब 200 मीटर की सड़क को निर्माण के उद्देश्य से उखाड़ा गया था, लेकिन आज तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है।

स्थानीय लोगों द्वारा एसडीएम कार्यालय एवं नगरपालिका में कई बार शिकायतें देने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। इस रास्ते से प्रतिदिन सैंकड़ों छात्र-छात्राएं निजी व सरकारी स्कूलों में पढ़ने जाते हैं। बारिश के दिनों में यह रास्ता कीचड़ और जलभराव के कारण जानलेवा हो चुका है। प्रदीप सैनी, संजय खंडेलवाल, रामसिंह कटारिया सहित दर्जनों नागरिकों ने इस बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है कि यदि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस रास्ते से हजारों लोगों का रोजाना आना-जाना होता है। सुबह-शाम कई महिलाएं बारिश के पानी और कीचड़ के कारण गिर चुकी हैं। सड़क के बीचों-बीच सीवरेज लाइन का स्तर सड़क से ऊपर होने के कारण वाहन चालकों व आमजन को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं, इस रास्ते पर दो मुक्तिधाम स्थित हैं, जिससे अंतिम यात्रा में जाने वाले परिजनों को भी असुविधा झेलनी पड़ती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अविलंब सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए, अन्यथा क्षेत्रवासी आंदोलन को मजबूर होंगे। इस बारे में नगरपालिका के कृष्ण सैनी ने बताया कि जहां सड़क निर्माण कार्य रोका गया है वहां पर गंदे पानी का नाला बड़ा है और उसका सुधारीकरण करके जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button