ऑनलाइन पोर्टल बंदी से नाराज़ भवन निर्माण मजदूरों ने किया रोष प्रदर्शन II
ऑनलाइन पोर्टल बंदी से नाराज़ भवन निर्माण मजदूरों ने किया रोष प्रदर्शन II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- स्थानीय नेहरू पार्क में भवन निर्माण मजदूर संघ रजि. नंबर-1533। से संबंधित इंटक ने मंगलार को एकत्रित हुए। इसके उपरांत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मजदूरों ने शहर में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने हाथों में बैनर-पट्टी लेकर शहर में प्रदर्शन किया तथा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर इंटक जिला भिवानी के प्रधान रामोतार खोरड़ा ने कहा कि मजदूरों की प्रमुख मांगों पर विचार रखें। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने गैर कानूनी तरीके से मजदूरों को मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर रोक लगा दी, जो कि बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल 3 महीने से बंद किया हुआ है। ऐसे में मजदूरों की मांग है कि पोर्टल को जल्द से जल्द चालू किया जाए, नहीं तो मजदूर बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार मजदूर विरोधी फैसले ले रही है, जिसका नकारात्मक मजदूरों के जीवन व भविष्य पर पड़ रहा है। लेकिन अब इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सरकार जल्द ही नहीं मानी तो मजदूर भविष्य में बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



