बड़ागुढ़ा क्षेत्र गांव झिडी मे अवैध शराब ( मस्ती माल्टा व शाही ब्रांड)की 30 पेटियों सहित एक आरोपी काबू II
बड़ागुढ़ा क्षेत्र गांव झिडी मे अवैध शराब ( मस्ती माल्टा व शाही ब्रांड)की 30 पेटियों सहित एक आरोपी काबू II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा शराब तस्करो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान सीआईए प्रभारी उपरीक्षक प्रेम कुमार के निर्देशन में सीआईए कीASI अशोक भारती की टीम ने दिनांक 29.07.2025 थाना बडागुढ़ा क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर गांव झीरी के पास खेतों में बने कमरे के पास रेड की कार्रवाई की। मौके से एक युवक अर्जुन कुमार पुत्र बासुदेव यादव निवासी हाहेसाडी, जिला गया (हाल निवासी गांव झीडी) को काबू किया गया, जो शराब की पेटियों पर बैठा हुआ था और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था।आरोपी के कब्जा से कुल 30 पेटी अवैध देसी शराब बरामद हुई, जिसमें 15 पेटी देसी शराब मस्ती माल्टा और 15 पेटी शाही ब्रांड की थी। प्रत्येक पेटी में 12 बोतलें होने से कुल 360 बोतलें शराब पाई गईं। सम्पूर्ण शराब को जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना बडागुढ़ा में धारा 61(1)(a)/4/20 EX Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही थाना बड़ागुढ़ा द्वारा अमल में लाई जा रही है। जिला पुलिस प्रशासन शराब तस्करों पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील है कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। था II #newstodayhry @newstodayhry



