Haryana
Trending

सरकारी जमीन की पैमाइश शुरू, हरियल पार्क की हुई नपती, हाडा रोड़ी में हुआ विरोध II

सरकारी जमीन की पैमाइश शुरू, हरियल पार्क की हुई नपती, हाडा रोड़ी में हुआ विरोध II

लोहारू-(अभिषेक ठाकुर):- लोहारू नगर पालिका द्वारा हाउस मीटिंग में लिए गए निर्णय अनुसार शहर की सरकारी भूमि को चिन्हित कर उसकी पैमाइश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप बंटी तायल के नेतृत्व में अधिकारियों और पार्षदों की टीम ने विभिन्न स्थलों पर जाकर पैमाइश कार्य शुरू किया। टीम में नगरपालिका के एमई सुरेन्द्र सांगवान, बीआई राकेश श्योराण, गिरदावर, पटवारी भूपेंद्र, राजेश दहिया, सुरेन्द्र सैनी सहित नगर पालिका के पार्षद व कर्मचारी शामिल रहे। सबसे पहले बस स्टैंड के पास खसरा नंबर 20/30 पर स्थित हरियल पार्क की जमीन की विधिवत पैमाइश की गई। इसके पश्चात टीम मसानी के पास स्थित हाडा रोड़ी की लगभग तीन किले जमीन की पैमाइश करने पहुंची, लेकिन मौके पर उपस्थित कुछ लोगों द्वारा किए गए विरोध के चलते कार्य बाधित हो गया और टीम को वहां से लौटना पड़ा। इस दौरान पार्षद महेश गांधी, राजेश सैनी, सुनील, अशोक, अजय शर्मा, विपिन, रामवीर सहित अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप बंटी तायल ने बताया कि कुछ कब्जाधारियों ने पैमाइश कार्य का विरोध किया, जिसके चलते टीम को अस्थायी रूप से कार्य रोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर तथा पुलिस बल के सहयोग से उक्त भूमि की पुनः पैमाइश की जाएगी, ताकि नगर की सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button