PUNJAB
Trending

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को देखते हुए पटियाला रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा सुरक्षा अभियान चलाया गया।।

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को देखते हुए पटियाला रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा सुरक्षा अभियान चलाया गया।।

पटियाला-(न्यूज़ टुडे व्यूरो):- इस अवसर पर डीएसपी अनीता सैनी और एसएचओ दिलबाग सिंह व उनकी टीम ने पटियाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे यात्रियों और स्टेशन पर मौजूद लोगों की तलाशी ली। इस अवसर पर डॉग स्क्वायड की टीमें भी मौजूद रहीं, जिन्होंने पूरे स्टेशन की जाँच की और लोगों से अपील की अगर आपको कोई शरारती तत्व या संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो स्टेशन पर मौजूद कर्मचारी को सूचित करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके साथ ही, डीएसपी अनीता सैनी ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ और रेलवे स्टेशन को स्वच्छ बनाने के लिए भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है और पौधे लगाए जा रहे हैं ताकि आने वाले समय में स्वच्छता से जीवन जिया जा सके। ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए पौधे लगाए जा रहे हैं और बीमारियों को दूर रखने के लिए सफाई व्यवस्था की जा रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button