PUNJAB
Trending

विकास कार्यों की अनदेखी पर सरपंच और ग्रामीणों ने विधायक गैरी का किया विरोध II

विकास कार्यों की अनदेखी पर सरपंच और ग्रामीणों ने विधायक गैरी का किया विरोध II

फतेहगढ़ साहिब-(गुरदीप सिंह):- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें लोग काले झंडे लेकर हलका अमलोह के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बरिंग का विरोध कर रहे हैं। यह वीडियो जिला फतेहगढ़ साहिब के हलका अमलोह के गांव लल्लों खुर्द की बताई जा रही है। जहां विधायक किसी कार्यक्रम में आए थे, इस वायरल वीडियो में गांव की सरपंच और पंचायत सदस्य भी विधायक का विरोध करते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में गांव की सरपंच करमजीत कौर और पंचायत सदस्य ने कहा कि वे गांव के विकास को लेकर विधायक से मिलकर बातचीत करना चाहते थे, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें विधायक से मिलने से रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने विकास के कार्य न होने और गांव में मनरेगा का काम रुका होने पर गांववासियों के साथ मिलकर विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बरिंग का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस विरोध के बाद विधायक द्वारा उन्हें सस्पेंड करने और गांव में मिन्नती (यानी जमीन की मिन्नत का नोटिस) देने की बात कह कर डराया भी जा रहा है, जिसका वे विरोध करते हैं।

वहीं गांव के लोगों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर जबरदस्ती नहीं होने देंगे। इस मामले में शिरोमणि अकाली दल के कोर कमेटी सदस्य गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने कहा कि ‘आप’ विधायक की तरफ से एक तानाशाही योजना के तहत जहां ‘आप’ विरोधी पंचायतों को बिना वजह सामलाट जमीन की मिन्नती के नोटिस देकर डराया जा रहा है, वहीं सीधे तौर पर गांव लल्लों की सरपंच बीबी करमजीत कौर, जो एससी वर्ग से संबंधित हैं और 120 वोटों के बड़े अंतर से जीतकर सरपंच बनी हैं, उन्हें और सुरिंदर कौर (पंच), मनप्रीत कौर (पंच) और परमजीत सिंह (पंच) को मिन्नती के नोटिस देकर कहा जा रहा है कि या तो आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाओ, नहीं तो तुम्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा। जो कि बहुत गलत है, वे इसका विरोध करते हैं। इस संबंध में जब हलका अमलोह के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बरिंग से बात की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार करते हुए इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि वे इस मामले में कुछ भी कहना नहीं चाहते।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button