परमात्मा का नाम ही सच्चा सहारा: स्वामी रमेश साहुवाला का साधकों को संदेश II
परमात्मा का नाम ही सच्चा सहारा: स्वामी रमेश साहुवाला का साधकों को संदेश II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- घर, राज्य और संपत्ति, माया बंधन, ईश्ट, मित्र, रिश्तेदार कोई भी हमारा सहायक नहीं होंगे बल्कि परमात्मा का नाम ही हमारे साथ चलेगा और राम नाम का गुण गाने से यमदूत भी हमें कष्ट नहीं पहुंचा सकते। इसलिए हमें हर वक्त हरि सिमरन में रहना चाहिए। यह षब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय ध्यान मंदिर में साधकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि परमात्मा के बिना सब कामनाएं निरर्थक हैं तथा धन-दौलत, सोना-चांदी, सम्पत्ति सब मिट्टी के भाव की चीजें हैं। इसलिए हमें सुखपूर्वक गुरू को ग्रहण करना चाहिए और उसके द्वारा बताए गए गुरू मंत्र का जाप करना चाहिए तभी हमारा सोया हुआ भाग्य जाग जाएगा और हम चिंता मुक्त हो जाएंगे तथा हमारा भविष्य भी उज्जवल होगा और हमें हर कार्य में सफलता मिलेगी श्री साहुवाला ने कहा माया ने किसी का कार्य पूरा नहीं किया हैं बल्कि भक्तों को एक मात्र परमात्मा के नाम का ही सहारा होता हैं। इसलिए हमें काम, क्रोध, लोभ, मोह, ईर्ष्या जैसे विकारों से दूर रहकर भगवान की याद में जीना चाहिए तभी हमें भगवान के दर्शन हो सकते हैं और सब मनोरथ पूरे हो सकते हैं। उन्होंने कहा जब मनुष्य के हृदय में प्रभु प्रकट हो जाता हैं तब हमारे सभी पाप नष्ट हो जाते हैं तथा हम भी प्रभु के रंग में रंग जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस सर्दी के मौसम में लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा 500 महिलाओं एवं बेटियों को जर्सियां वितरित की जाएगी तथा 100 जरूरतमंद बच्चों को जूते जुराबे वितरित किए जाएंगे तथा 21 सिलाई मशीन वितरित की जाएगी। इस अवसर पर आरती, सुनीता, पवन कुमार, तृप्ता चिटकारा, संध्या, प्रियंका, निषु रानी, गजल, दीपा, खुषी, नीलम, अंजू, निक्की, सलमा, हीना एवं अन्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



