भादरा रोड पर दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल II
भादरा रोड पर दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- गांव नेजिया खेड़ा के समीप भादरा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाई जा रही कार ने दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रबंधक अफसर थाना नाथूसरी चौपटा पी0/उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दारा सिंह, भगवान सिंह, जगराज सिंह और काला सिंह वासी रामा थाना बंधनी जिला मोगा पंजाब, मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तारानगर (राजस्थान) की ओर जा रहे थे। जब वे दोपहर लगभग 3:30 बजे गांव नेजिया खेड़ा से आगे भादरा रोड पर पहुंचे, तो अचानक एक सिल्वर रंग की शिफ्ट कार (नंबर HR 26 AT 0768) ने पीछे से आकर दूसरी बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर जगराज सिंह और काला सिंह सवार थे।हादसे में काला सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि जगराज सिंह को गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।थाना नाथूसरी चौपटा पुलिस ने दारा सिहं के ब्यान पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ अभियोग न0स 139 दानांक 10.07.2025 धारा 281, 125(A),B324(4) BNS दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभियोग का अनुसन्धान ASI महेन्द्र सिहं द्वारा किया गया । दौराने अनुसन्धान आरोपी विकास कुमार पुत्र हेत राम वासी जसानियां को गिरफ़्तार किया गया, जिसे बाद में नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry



