Haryana
Trending

बहनो की राखी पहुंचा रही भारतीय डाक सेवा II

बहनो की राखी पहुंचा रही भारतीय डाक सेवा II

एक डोरी जो कलाई को दिल से जोड़ती है:-

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- रक्षाबंधन जिसे आमतौर पर राखी के नाम से जाना जाता है श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला त्योहार है। यह त्योहार प्यार और स्नेह के बंधन का जश्न मनाता है जो भाइयों और बहनों को एक साथ बांधता है। भाई-बहनों के बीच अक्सर होने वाली नोंक-झोंक और झगड़ों से परे, बहनों द्वारा अपने भाई की कलाई पर बांधा गया पवित्र धागा अटूट विश्वास और सुरक्षा की अभेद्य भावना का प्रतीक है

राखी के त्यौहार को लेकर बाजार में अभी से रौनक देखने को मिल रही है बहने अपने भाई के लिए पसंद की राखी खरीद रही है रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों की राखियां अब डाक विभाग की “राखी मेल” के जरिये देश के कोने-कोने में उनके भाइयों तक आसानी से पहुंचेंगी। 9 अगस्त 2025 को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन को देखते हुए डाक विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं पोस्ट ऑफिस इन दिनों स्पीड पोस्ट, रजिस्टर पोस्ट, पार्सल के माध्यम से दूरदराज सीमा पर बैठे जवानो को पहुंचा रहा है

हर राखी पहुंचेगी सही सलामत:-

बारिश के इस मौसम में लेमिनेटेड कोटेड विशेष लिफाफे का प्रयोग किया जा रहा है जो पूरी तरह से वाटर प्रूफ और सुरक्षित है हर साल डाक से काफी संख्या में बहनें भाइयों को राखी भेजती हैं। बाजार में मिलने वाले लिफाफे हल्के और कागज के होते हैं। जो नियत स्थान पर पहुंचने से पूर्व फट जाते हैं अब ऐसी समस्या नहीं आएगी पूजा शर्मा ने बताया की उसका भाई सीमा पर तैनात है राखी समय से पहुंचने के लिए एडवांस राखी भेजी है ऐसे में राखी सही-सलामत और सुरक्षित तरीके से भाई तक पहुंचे, इसके लिए डाक विभाग ने एक बेहद सराहनीय पहल की है उसका कहना है की भारतीय डाक सेवा बहनो की भेजी राखी भाईयों तक पहुँचने में एक एहम भूमिका निभा रहा है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button