Haryana
Trending

प्राचीन भारत के वैज्ञानिक ज्ञान ने विश्व को दिखाया रास्ता: स्वामी रमेश साहुवाला II

प्राचीन भारत के वैज्ञानिक ज्ञान ने विश्व को दिखाया रास्ता: स्वामी रमेश साहुवाला II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- प्राचीन भारतीय वैज्ञानिकों और ऋषियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय खोज की जिन्होंने विश्व ज्ञान को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह शब्द लाॅयन्स कल्ब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय चतरगढ़ पटटी में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा शून्य को आर्यभट्ट ने पाचँवी शताब्दी में गणितीय अवधारणा के रूप में स्थापित किया। जबकि दशमलव प्रणाली को सातवी शताब्दी में ब्रह्मगुप्त ने विकसित किया जो आधुनिक गणित की आधारशिला हैं तथा इसके साथ-साथ ब्रह्मगुप्त ने बीज गणित के नियमों को व्यवस्थित किया तथा आर्यभट्ट ने त्रिकोणमिति का विकास किया। श्री साहुवाला ने चिकित्सा विज्ञान में सुश्रुत संहिता को शल्य चिकित्सा का जनक माना जाता हैं। जिसमें 300 से अधिक शल्य प्रक्रियाओं और 120 शल्य उपकरणों का वर्णन किया गया है तथा प्लास्टिक सर्जरी और मोतियाबिंद सर्जरी तकनीकों का प्रारंभिक रूप में उनके कार्यों में मिलता हैं तथा चरक संहिता में निदान, उपचार और औषधीय पौधों का विस्तृत विवरण मिलता है। उन्होंने कहा भौतिकी और रसायन में परमाणु की अवधारणा प्रस्तुत हैं जो आधुनिक परमाणु सिद्धांत का आधार मानी जा सकती हैं। जबकि प्राचीन ग्रंथों में भवन निर्माण, नगर नियोजन और जल प्रबंधन की उन्नत तकनीकों का वर्णन हैं। उन्होंने कहा प्राचीन भारतीयों ने पंचांग विकसित किया जिसमें चन्द्र-सौर, कैलेंडर और ग्रंहो की स्थित का उपयोग तथा योग सूत्र में योग की अवधारणा को व्यवस्थित किया गया जो शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए आज भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा इन खोजों में न केवल भारत बल्कि विश्व के वैज्ञानिक और दार्शनिक चिंतन को भी प्रभावित किया तथा इनके योगदानों को आज भी इतिहास में महत्वपूर्ण माना जाता हैं। इससे पूर्व कुसुम व नीलम ने मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया और लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर का आभार व्यक्त किया तथा मुख्य अतिथि रमेश साहुवाला ने बच्चों को उनके द्वारा की गई प्रस्तुतियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काजल, मुस्कान, पायल, जानवी, हीना, अंजली, नंदनी, कविता, अमनदीप, रेखा, नीलम, कुसुम, सिमरन तथा प्रवीन उपस्थित थें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button