Haryana
Trending

गांव गिंदड़ा के राजकीय स्कूल में एनसीबी ने विद्यार्थियों को किया नशे के प्रति जागरूक II

गांव गिंदड़ा के राजकीय स्कूल में एनसीबी ने विद्यार्थियों को किया नशे के प्रति जागरूक II

गांव गिंदड़ा के राजकीय स्कूल में एनसीबी ने विद्यार्थियों को किया नशे के प्रति जागरूक:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा यूनिट द्वारा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांव गिन्दड़ा (सिरसा) में एक विशेष नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान ब्यूरो प्रमुखध्पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के नेतृत्व एवं उप पुलिस अधीक्षक जगजीत सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूनिट इंचार्ज निरीक्षक होशियार सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने नशे को ना, शिक्षा को हां विषय पर पोस्टर निर्माण गतिविधि में भाग लियाए जिसमें नशे के विरुद्ध प्रभावशाली संदेशों को रचनात्मकता के साथ प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर निरीक्षक होशियार सिंह, एएसआई चानण राम, एएसआई सुखदेव सिंह, सिपाही अनिल कुमार एवं स्कूल प्राचार्य रामचन्द्र नोखवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने नशे के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। निरीक्षक होशियार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार नशे के खिलाफ  केवल कानूनी कार्यवाही नहींं, बल्कि जन-जागरूकता के माध्यम से सामाजिक आंदोलन चला रही है। हमारा उद्देश्य है कि हर युवा नशे से दूर रहकर समाज को सशक्त बनाए। उप निरीक्षक चानण राम ने ब्यूरो की प्रमुख पहलों जैसे नमक लोटा अभियान, साइक्लोथॉन मुहिम और बेकैट चैलेंज नशा मुक्त जीवन, नायाब जीवन की जानकारी दी, जो प्रदेश भर में युवाओं को प्रेरित कर रही हैं। कार्यक्रम में हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य समन्वयक मदन गोपाल, स्कूल स्टाफ  एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को सामूहिक संकल्प दिलाया गया। एनसीबी टीम ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी नशे का अवैध व्यापार होता दिखाई दे, तो इसकी सूचना राष्ट्रीय टोल-फी हेल्पलाइन 1933, एनसीबी पोर्टल अथवा हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर दें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button