जानलेवा हमला /हत्या का प्रयास का आरोपी गिरफ्तार II
जानलेवा हमला /हत्या का प्रयास का आरोपी गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जानलेवा हमला /हत्या का प्रयास का आरोपी गिरफ्तार घरेलू रंजिश में लाठी-डंडों से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कापा भी बरामद, न्यायिक हिरासत में भेजा थाना सदर सिरसा पुलिस द्वारा घरेलू रंजिश के चलते लाठी-डंडों व धारदार हथियार (कापा) से हमला करने के एक गंभीर मामले में नामजद आरोपी रविन्द्र कुमार पुत्र कशमीर चन्द वासी गांव नटार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
प्रबंधक अफसर थाना सदर सिरसा निरीक्षक सुखदेव सिहं ने बताया कि शिकायतकर्ता कृष्णा बाई पत्नी मिलखराज वासी गांव नटार जिला सिरसा ने पुलिस को ब्यान दर्ज करवाया कि दिनांक 23.07.2025 को रात्रि लगभग 8:15 बजे उसके पुत्र बाबू राम पर गांव में मनजीत कौर, कशमीर लाल, रविन्द्र व मनीश कुमार द्वारा जानलेवा हमला किया गया। हमले में बाबू राम को गंभीर सिर व शरीर में चोटें आईं और उसे उपचार हेतु सिरसा व फिर अग्रोहा रैफर किया गया। झगड़ा छुड़ाने गई कृष्णा बाई को भी हमलावरों ने चोटें पहुंचाईं।
पीड़िता के ब्यान के आधार पर अभियोग. 281 दिनांक 24.7.2025 धारा 109, 115(2), 117(2), 126(2), 351(2), 3(5) BNS के तहत अभियोग दर्ज किया। दौराने जांच आरोपी रविन्द्र कुमार उक्त को दिनांक 06.08.2025 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में झगड़े में प्रयुक्त कापा बरामद करवाया। अभियोग मे एक अपचारी बालक पहले ही गिरफ्तार हो चुका है । आरोपी रविन्द्र कुमार को माननीय अदालत सिरसा में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



