नशीला पदार्थ रखने पर आरोपी गिरफ्तार, 10 किलो 230 ग्राम चूरापोस्त बरामद II
नशीला पदार्थ रखने पर आरोपी गिरफ्तार, 10 किलो 230 ग्राम चूरापोस्त बरामद II


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में मनजीत सिंह उर्फ़ रिंकू वासी कपुरा जिला गुरदासपुर पंजाब को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 10 किलो 230 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है।
अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया की पुलिस टीम नौगजा पीर शाहाबाद के पास मौजूद थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।
सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-44 नौगजा पीर शाहाबाद के पास नाकाबन्दी करके चैकिंग शुरू कर दी। इस दौरान मौका पर राजपत्रित अधिकारी रामकुमार डीएसपी शाहबाद को बुलाया गया था, पुलिस टीम को ट्र्क नंबर यूके-06-सीबी-6877 आता हुआ दिखाई दिया। राजपत्रित अधिकारी के सामने आरोपी व उसके ट्रक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 किलो 230 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत में पेश करके अदालत के आदेश पर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



