सैकड़ों पेंशनर ने उठाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ II
सैकड़ों पेंशनर ने उठाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज सिरसा के तत्वावधान में मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैंप संजीवनी हॉस्पिटल सिरसा में लगाया गया, जिसमें पेंशनर समाज के साथियों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज सिरसा के अध्यक्ष राजेंद्र मोहन गुप्ता व राज्य उप प्रधान गुरदीप सैनी ने बताया कि जांच कैंप की अध्यक्षता पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी सहीराम चाहर व हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरदीप सैनी की। नि:शुल्क जांच शिविर में 141 साथियों ने भाग लिया, जिन्होंने अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, बीपी, शुगर, ईसीजी, बीएमडी, हड्डियों की जांच करवाई। इस कैंप में शिक्षा विभाग के अलावा बिजली, एग्रीकल्चर, बैंक, पब्लिक हेल्थ सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने शिरकत की और मुफ्त जांच का लाभ उठाया। डा. अंजनी कुमार, प्रदीप कुमार बूरा, सीईओ नमन जैन को पेंशनर समाज की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर गौरी शंकर गोदारा, मानसिंह सिंह गोदारा, कुलवंत सिंह, रमेश कुमार, अश्वनी कुमार, धर्मेंद्र शास्त्री, ओम पूनिया, रति राम पूनिया, जनक राज गुप्ता, डा. जे पी यादव, राजेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



