श्री खाटू श्याम धाम मंदिर, रानियां रोड में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व II
श्री खाटू श्याम धाम मंदिर, रानियां रोड में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व II


श्री खाटू श्याम धाम मंदिर, रानियां रोड में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व:-
कलकत्त्ता के कलाकारों द्वारा बनाई गई जीवंत झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम मंदिर में जन्माष्टमी पर्व 16 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। दीपेश गोयल ने बताया कि इस उत्सव को लेकर मंदिर में सभी तैयारिया जोरों-शोरों से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्म एवं प्रेरणादायी जीवन पर आधारित ऐसी झांकियां तैयार की जा रही है, जो प्रत्येक प्रसंग को बिना शब्दों के व्याख्या करती हुई दिखाई देंगी। ऐसी जीवंत झांकियां तैयार करवाने के लिए ट्रस्ट ने पश्चिम बंगाल से कलाकार आमंत्रित किए हैं। ये कलाकार पिछले एक महीने से मंदिर में रहकर दिन-रात काम पर लगे हुए हैं। झांकियों को सुंदरता एवं आकर्षण की चरम सीमा तक ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर में श्री श्याम बाबा का दरबार कलकत्ता से आए फूलों से सजाया जाएगा। कार्यक्रम 16 अगस्त की सांय 7 बजे शुरू होगा और रात्रि 12 बजे बाबा का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की आरती होगी और श्रद्धालुओं को बाबा का प्रसाद वितरित किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



