Haryana
Trending

विभाजन विभीषिका में खोए लोगों को पीएम मोदी ने दी ऐतिहासिक पहचान II

विभाजन विभीषिका में खोए लोगों को पीएम मोदी ने दी ऐतिहासिक पहचान II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- हरियाणा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा भिवानी में विभाजन विभाषिका का कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में लाल किले से देश के उन लोगों को याद किया जिनके बारे में इतिहास में कभी कोई जिक्र नहीं आता बंटवारे के समय 10 लाख से अधिक लोग थे जिनका कभी जीकर नहीं आया। उन लोगों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने याद किया। उन्होंने कहा कि महाभारत के बाद अगर इतनी बड़ी कोई त्रासदी हुई तो वह पहली बार हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस विषय को संज्ञान में लेकर के उन लोगों की आत्मा की शांति को लेकर के इस दिवस को मनाने का कार्यक्रम आयोजित किया है इस कार्यक्रम के तहत उन लोगों को विभाजन विभीषिका का कार्यक्रम के तहत याद किया गया।

भिवानी पहुंचने पर हरियाणा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा ने ट्रंप के द्वारा लगातार टैरिफ बढ़ाने के सवाल पर कहा अमेरिका भारत के ऊपर लगातार प्रेशर बनाना चाहता है पर हिंदुस्तान आज किसी का कोई प्रेसर नहीं मानेगा। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है पूर्व के प्रधानमंत्री की तरह नहीं जो अमेरिका के आगे अपने घुटने टेक दे। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका अपनी बात को रख रहा है तो हिंदुस्तान भी आज सक्षम है और वह अपनी गाड़ी को खुद चला सकता है राहुल गांधी के द्वारा अमेरिका के टैरिफ लगाने पर प्रधानमंत्री की चुप्पी के सवाल पर डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा ने कहा बहुत से कम ऐसे होते हैं जो बिना बोले काम हो रहे होते हैं तो बोलने की क्या जरूरत है उन्होंने कहा अगर अमेरिका भारत पर अपना प्रेशर बना रहा है तो भारत भी बिना बोले अपना प्रेशर बना रहा है उन्होंने कहा कि आज अगर अमेरिका के लिए कोई सर दर्द ही बना हुआ है तो वह भारत ही बना हुआ है क्योंकि उसको पता है आने वाले समय में भारत सबसे प्रथम स्थान पर होगा। और इसी विषय पर आज अमेरिका चिंतित है उन्होंने कहा कि भारत की अमेरिका के साथ चाहे कितनी ही गहरी मित्रता क्यों ना हो लेकिन अगर कोई देश पर उंगली उठाने का काम करेगा तो देश सर्वप्रथम है उन्होंने विपक्ष पर निशाना चाहते हुए कहा कि आज विपक्ष के पास विरोध के अलावा कुछ नहीं बचा है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button