Haryana
Trending

अवैध कॉलोनी के विरूद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई।।

अवैध कॉलोनी के विरूद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई।।

घरौंडा में अवैध कॉलोनी के विरूद्ध डीटीपी की कार्रवाई:-
करनाल-(सुभाष गुप्ता):-
जिला नगर योजनाकार गुंजन ने बताया कि शुक्रवार को घरौंडा में एक अवैध कॉलोनी के विरूद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि लगभग 8 एकड़ में हसनपुर रोड कस्बा घरौंडा पर स्थित अवैध कॉलोनी में सभी कच्ची सडक़ों के विरूद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट घरौंडा नगर पालिका सचिव व थाना घरौंडा की पुलिस फोर्स सहित जिला नगर योजनाकार की टीम मौके पर उपस्थित रही। जिला नगर योजनाकार ने अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं करें अन्यथा प्रशासन द्वारा तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माणों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी व तोडफ़ोड़ की कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button