चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी काबू II
चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी काबू II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना शहर सिरसा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना शहर सिरसा पुलिस ने करीब दस माह पूर्व हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को चोरीशुदा वाहन सहित गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप निरीक्षक चरणजीत सिहं ने बताया कि शिकायतकर्ता सतपाल पुत्र श्री कृष्णलाल निवासी गांव रंधावा, जिला सिरसा ने दिनांक 12.09.2024 को थाना शहर सिरसा में शिकायत दी थी कि उसने अपनी मोटरसाइकिल नंबर HR24W0981 को मैंने दिनांक 11.09.2024 को दिनेश कुमार पुत्र श्री परमानन्द निवासी 22, आर०एस०डी० कॉलोनी, सिरसा के घर आया हुआ था जो कि मैनें अपना उक्त मोटर साईकिल दिनेश कुमार के घर के बाहर ताला लगा कर खड़ी की थी जो कुछ ही देर बाद चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग 630 दिनांक 12.09.2024 धारा 303(2)BNS दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान साइबर सेल, सीआरओ शाखा तथा अन्य माध्यमों से मोटरसाइकिल और आरोपी की तलाश की गई। दिनांक 07.08.2025 को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सुखप्रीत सिंह उर्फ काला पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव मल्लेवाला, थाना बड़ागुड़ा, जिला सिरसा को योग साधना मंदिर, पुरानी कचहरी रोड, सिरसा से चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी वाहन से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका व गहन पूछताछ में आरोपी स्वीकार किया कि ने RSD कॉलोनी सिरसा से करीब दस महीने पूर्व मोटरसाइकिल चोरी किया था । बरामद मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लिया गया।आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry