Haryana
Trending

मकान से सोने की चेन व अंगूठी चोरी करने के मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार ll

मकान से सोने की चेन व अंगूठी चोरी करने के मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा चोरी व अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अग्रोहा पुलिस ने मकान से सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता डॉ. ओमप्रकाश पुत्र बृदी प्रसाद निवासी आदमपुर रोड, अग्रोहा मोड़, जिला हिसार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह आदमपुर रोड, अग्रोहा मोड़ स्थित अस्पताल के ऊपर बने मकान में रहता है। दिनांक 11 अगस्त 2026 को वह घूमने के लिए बाहर गया था। वापस लौटने पर उसने देखा कि मकान के एक कमरे में रखी अलमारी से सोने की चेन व सोने की अंगूठी गायब थी। शिकायत के आधार पर थाना अग्रोहा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की जांच मुख्य सिपाही मंजीत सिंह नंबर 1449/हिसार द्वारा की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी दीपक उर्फ बुंडा पुत्र चन्द्रभान निवासी नजदीक शक्ति पीठ मंदिर, अग्रोहा को गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था ।मामले की आगे की जांच के दौरान पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गरनेम उर्फ गरनेल पुत्र राम कुमार निवासी चुली बागड़ियां तथा नरपाल पुत्र गुलाब सिंह निवासी यादव कॉलोनी, अग्रोहा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले में चोरी किए गए आभूषणों की बरामदगी तथा वारदात में आरोपियों की भूमिका के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि चोरी व अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाना हिसार पुलिस की प्राथमिकता है। ऐसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिसार पुलिस द्वारा अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button