Haryanapolice department
Trending

पेंशनरों ने उठाई मांगें, भारत सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन

पेंशनरों ने उठाई मांगें, भारत सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन

सिरसा :- ( अक्षित कम्बोज ) आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को शामिल करवाने, 50 प्रतिशत डीए को मर्ज करके पेंशन में बढ़ोतरी करने, 65, 70, 75 साल बाद 5-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने तथा कैशलेस मेडिकल सुविधा सहित विभिन्न मांगों को लेकर आज 30 सितंबर को सिरसा के सभी पेंशनर्स ने भारत सरकार के नाम ज्ञापन दिया।रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा जिला सिरसा के बैनर तले कर्मचारियों ने 29 और 30 सितंबर को सिरसा के उपायुक्त कार्यालय पर 24 घंटे का पड़ाव डाला। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान अशोक कुमार पटवारी ने की तथा संचालन जिला सचिव रवि कुमार ने किया।धरने में विशेष रूप से राज्य प्रधान महेंद्र शर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य किशोरी लाल मेहता, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल खोथ, जिला सचिव रमेश सैनी व अन्य सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित पेंशनर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया।इस अवसर पर बोलते हुए जिला प्रधान अशोक पटवारी ने सरकार से मांग की कि आठवें वेतन आयोग का लाभ रिटायर्ड कर्मचारियों को भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि आज तक सात वेतन आयोग कर्मचारियों को मिले, सभी में पेंशनरों को बढ़ोतरी दी गई, पहली बार आठवें वेतन आयोग की बढ़ोतरी से पेंशनरों को वंचित किया जा रहा है।मुख्य मांगों में 50 प्रतिशत डीए को पेंशन में मर्ज करके बढ़ोतरी करना, 65, 70 और 75 वर्ष की आयु के बाद 5-5 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन वृद्धि, कैशलेस मेडिकल सुविधा, 2004 और 2006 के बाद लगे कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली, विभागों में खाली पड़े लाखों पदों पर पक्की भर्ती तथा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग शामिल रही।सरकार को चेतावनी दी गई कि अगर इन मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 12 दिसंबर को अखिल भारतीय स्तर पर ट्रेड यूनियनों द्वारा दिल्ली में बहुत बड़ी रैली व प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें जिला सिरसा से हजारों कर्मचारी अपनी भागीदारी करेंगे।इस सभा को जिला पार्षद प्रधान सोहन सिंह रंधावा, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के राजस्व सदस्य निर्मल सिंह फौजी, जिला प्रधान रमेश वर्मा, फायर ब्रिगेड से राजेश खिचड़, सुखदेव सिंह, लोक चेतना कला एवं साहित्य मंच से राजकुमार खोखरिया, अध्यापक संघ से मास्टर वीर सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button