Haryana
Trending

संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के लिए किया जागरूक ll

संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के लिए किया जागरूकll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को खंड डबवाली के गांव मसीतां में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी डबवाली के चेयरमैन सतीश जग्गा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मातृत्व, पोषण और भावी पीढ़ी के स्वस्थ निर्माण को केंद्र में रखा गया। पोषण अभियान के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं में संतुलित आहार, उचित पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। मुख्य अतिथि सतीश जग्गा सहित उपस्थित अतिथियों ने पौधारोपण भी किया। चेयरमैन सतीश जग्गा ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन केवल एक आयोजन का दिन नहीं, बल्कि मातृत्व के सम्मान और आने वाली पीढ़ी के निर्माण का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं का आह्वान किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं का पात्रता के अनुसार पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ केवल स्वयं तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक महिला अपने आसपास की पात्र महिलाओं एवं परिवारों को भी इनकी जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करने में सहभागी बने। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के लिए पोषण संबंधी सामग्री के माध्यम से संतुलित आहार के महत्व को सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। सरपंच जगसीर सिंह ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी डबवाली के वाइस चेयरमैन अमीलाल पारीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बेगो रानी, प्रधानाचार्य संजीव भारद्वाज, चंद्रकला, पार्षद कृष्ण कामरा, सुनील जिंदल, विजयंत शर्मा, विनीश छाबड़ा, डॉ. विनोद अबूबशहर, हरजिंदर जंडवाला, सुपरवाइजर अनीता चौधरी, सुशीला रानी, रेनु, सोनू रानी, प्रेम ठकराल, जसवंत जाखड़, मोहिंदर बंसल, विशाल सेठी, ओम प्रकाश इंदौरा, नरेश गोठवाल, सूरजपाल डांगी, संदीप मैम्बर, डॉ. लखबीर सिंह, मक्खन लाल, गुरमेल सिंह, जगवंत मैम्बर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button