एशिया की सबसे बड़ी 8 लेन टनल को ट्रायल के लिए खोला एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर।।
एशिया की सबसे बड़ी 8 लेन टनल को ट्रायल के लिए खोला एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर।।


गुरूग्राम-(पायल):- द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनी नई टनल आज से शुरू हो गईं है। इस टनल के खुलने से लोगों का सफर तों सुहाना होगा ही बल्कि जाम से भी निजात मिलेगी। हालांकि आज इसे ट्रायल के तौर पर खोला गया है। यह टनल आईजीआई एयरपोर्ट से कनेक्ट करती है। अभी कुछ दिन इस रूट पर ट्रैफिक दोपहर 12 से 3 बजे तक चालू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह टनल द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली-जयपुर हाइवे से जोड़ेगी और इसमें 3.6 किलोमीटर की मुख्य सुरंग और 1.5 किलोमीटर की दो लेन वाली सुरंग शामिल हैं। अधिकारियों की माने तो ट्रायल के दौरान कहीं भी कमी न मिलने पर अगले सप्ताह से दोनों टनल को स्थायी रूप से चालू कर दिया जाएगा। दरअसल दिल्ली के महिपालपुर में शिवमूर्ति के सामने से लेकर गुरुग्राम में खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण किया गया है। NHAI इस ट्रायल के माध्यम से ट्रैफिक पैटर्न, सुरक्षा उपायों समेत कई बिंदुओं का आकलन कर रहा है। अगर यह ट्रायल सफल रहता है तो जल्द ही इस टनल को स्थाई रूप से खोल दिया जाएगा। (SHO, ट्रैफिक पुलिस द्वारका इस टनल के स्थाई रूप से खुलने के बाद दिल्ली एनसीआर और आसपास के क्षेत्रो के रहने वाले लाखों लोगों को फायदा मिलेगा क्योंकि इससे ना सिर्फ आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचने में आसानी होगी बल्कि दिल्ली के वसंत कुंज, द्वारका जैसे इलाके में रह रहे लोगों के लिए भी बेहद सुविधा होगी। इसके साथ ही गुरुग्राम और मानेसर के लोगों के लिए भी यह टनल लाभदायक साबित होगी।। #newstodayhry @newstodayhry



